                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क अपने अजीब फैसलों और अमीरी के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने फैसला लिया है कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को अपनी एक कंपनी एक्सएआई को बेचेंगे। यह सौदा 33 अरब डॉलर का ऑल स्टॉक ट्रांजैक्शन है। मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक्सएआई और एक्स का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।
एक्स के लिए 45 अरब डॉलर का भुगतान
आज हम डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, वितरण और प्रतिभा को मिलाने के लिए एक आधिकारिक कदम उठाने जा रहे हैं। एक्सएआई एक्स के लिए 45 अरब डॉलर का भुगतान करेगा, जो मस्क द्वारा 2022 में इसकी खरीद के लिए दी गई राशि से थोड़ी अधिक है, हालांकि इसमें 12 अरब डॉलर का कर्ज भी शामिल है।
44 अरब डॉलर में खरीदा था ट्विटर
एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा। इस प्लेटफॉर्म को बाद में "एक्स" नाम दिया गया। मस्क ने कई बदलाव किए, जिसके कारण कुछ विज्ञापनदाताओं ने इससे दूरी बना ली। उन्होंने ट्विटर के 80 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया और हेट स्पीच, मिसइन्फॉर्मेशन, और यूजर वेरिफिकेशन से संबंधित नीतियों में भी परिवर्तन किया।
मस्क की बड़ी चाल
- xAI, जिसे 2023 में स्थापित किया गया, हाल ही में निवेशकों से $6 बिलियन जुटाते हुए $40 बिलियन की वैल्यूएशन हासिल की है।
- फरवरी में, मस्क ने OpenAI को खरीदने के लिए $97.4 बिलियन की पेशकश की थी, लेकिन OpenAI ने इसे अस्वीकार कर दिया।
- xAI इस समय एक मेगा-सुपरकंप्यूटर "Colossus" का निर्माण कर रही है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े डेटा सेंटर क्लस्टर के रूप में बताया जा रहा है।
- फरवरी में, xAI ने अपना नया AI चैटबॉट Grok-3 लॉन्च किया था, जो OpenAI और चीन की DeepSeek जैसी कंपनियों के साथ मुकाबला कर रहा है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। प्रयागराज में महाकुम्भ समाप्त होने के बाद से ही उत्तर भारत में काली मिर्च की मांग में जोरदार मांग बढ़ गई है। उत्तर भारत में काली मिर्च की डिमांड काफी ज्यादा हो रही है। इसके असर से उत्पादक केंद्रों पर काली मिर्च का स्टॉक घट गया है।
काली मिर्च की मांग बढ़ी
मध्य प्रदेश के इंदौर में काली मिर्च कारोबारियों का कहना है कि काली मिर्च की मांग तेजी से बढ़ रही है लेकिन मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में सामग्री मौजूद नहीं है। कारोबारी प्रतिपाल टोंग्या का कहना है कि कर्नाटक और तमिलनाडु में काली मिर्च का स्टॉक काफी हद तक सिमट चुका है। श्रीलंका से काली मिर्च की आयात लागत ऊंची बैठने क कारण भारतीय बाजारों में इसके दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इंदौर में आठ दिनों में काली मिर्च के दाम 50-60 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।
नए माल का आयात कम
कोच्चि के टर्मिनल मार्केट में नए माल का आयात बहुत कम हो रहा है। अब उत्तरी भारत के दिसावरी व्यापारियों ने काली मिर्च की खरीद में दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया है। रमजान के महीने में भी काली मिर्च मांग जोरदार बनी हुई है। इसके अलावा स्टॉकिस्टों की खरीदी जोरदार रहने के साथ ही बड़े सटोरिए भी काली मिर्च की खरीदारी में रुचि ले रहे हैं जिससे बाजार में फिलहाल मंदी नजर नहीं आ रही है। इंदौर में काली मिर्च के दाम बढ़कर 715 से 720, मटरदाना 770 से 795, मिनिमटर 740 से 750 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
इन सामानों में मंदी
होली की वजह से शक्कर में मांग में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिसके चलते भाव में मंदी का रुख जारी है। शक्कर के दाम नीचे गिरकर 4120 से 4190 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। शक्कर की आवक पांच गाड़ी की रही। इसी तरह नारियल, खोपरा गोला और बुरे के दामों में भी कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। नारियल की आवक पांच गाड़ी की रही।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। आज से मार्च महीने की शुरूआत हो गई है। मार्च की पहली तारीख से पेट्रोलियम कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (IOC), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है।
इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर
देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल से सूचना मिली है कि आज से कार्मर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की गई है। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमते बढ़ाई गई है। हर सिलेंडर पर 6 रुपए की वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 1 मार्च 2025 से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1803 रुपये का मिलेगा। इससे पहले यानी बीते फरवरी के महीने में इसकी कीमत 1797 रुपये थी। इसी साल जनवरी में यह सिलेंडर 1804 रुपये में खरीदा जा रहा था।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
आज से कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,913 रुपये हो गई है। इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,907 रुपये थी। इसी तरह मुंबई में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,755.50 रुपये हो गई है। बीते फरवरी में इसकी कीमत 1,749.50 रुपये थी। आम घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर में 14 किलो गैस होती है। फिलहाल इंडियन ऑयल समेत सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया है। घरेलू सिंलेडरों के रेट नहीं बढ़े है।
इन राज्यों में सिलेंडर की कीमत
दिल्ली में इस सिलेंडर का कीमत 803 रुपये है। वहीं कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 और मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 802.50 है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। फरवरी 2025 में कई दिनों तक शेयर बाजार बंद रहा है, और अब महाशिवरात्रि के मौके पर भी बाजार बंद रहने वाला है। हर साल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा एक हॉलिडे लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें बताया जाता है कि किन दिनों में ट्रेडिंग नहीं होगी।
महाशिवरात्रि की छुट्टी
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार, 26 फरवरी 2025 को BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा। यह इस साल का पहला ट्रेडिंग हॉलिडे भी होगा। इसके अलावा पूरे साल कई महत्वपूर्ण अवसरों पर बाजार बंद रहेगा। आइए जानते है और कब-कब शेयर बाजार बंद रहेगा।
मार्च और अप्रैल की हॉलिडे लिस्ट
14 मार्च (शुक्रवार) को होली के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
31 मार्च (सोमवार) को ईद-उल-फितर पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी।
10 अप्रैल (गुरुवार) को महावीर जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा।
14 अप्रैल (सोमवार) को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की छुट्टी के कारण बाजार बंद रहेगा।
18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के दिन भी पर बाजार नहीं खुलेगा।
मई से दिसंबर तक की लिस्ट
1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर ट्रेडिंग बंद रहेगी।
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के पर अवकाश पैर भी मार्किट बंद रहेगा।
27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पावन अवसर पर भी बाजार की छुट्टी रहेगी।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती/दशहरा के कारण बाजार बंद रहेगा।
21 अक्टूबर को दिवाली पर कोई कारोबार नहीं होगा।
22 अक्टूबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा की भी छुट्टी रहेगी।
5 नवंबर को गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) पर अवकाश रहेगा।
25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। अगर आप लोन लेने के बारे में सोच रहे है तो आपको यह बात जान लेनी चाहिए। RBI ने शुक्रवार को व्यक्तियों और सूक्ष्म और लघु उद्यमों द्वारा लिए गए सभी फ्लोटिंग रेट पर लोन देने वाले संस्थान या बैक द्वारा लगाए जाने वाले फोरक्लोजर शुल्क को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय बैंक ने 21 मार्च, 2025 तक हितधारकों से टिप्पणियां मांगी है।
पेनाल्टी लगाने की अनुमति नहीं
खबर है कि अभी के मानदंडों के हिसाब से विनियमित संस्थाओं की कुछ कैटेगरियों को सह-बाध्यकारी के साथ या बिना व्यक्तिगत उधारकर्ताओं पर स्वीकृत फ्लोटिंग रेट टर्म लोन पर फोरक्लोजर शुल्क/प्री-पेमेंट पेनाल्टी लगाने की अनुमति नहीं है। आरबीआई के ड्राफ्ट सर्कुलर में कहा गया है कि टियर 1 और टियर 2 प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों और बेस लेयर एनबीएफसी के अतिरिक्त अन्य आरई, पर प्रीपेमेंट की आवश्यकता नहीं है।
लोन पर नहीं लगेगा जुर्माना
व्यक्तिगत या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए दिए गए फ्लोटिंग रेट लोन के फोरक्लोजर/प्रीपेमेंट के मामले में कोई शुल्क/पेनाल्टी नहीं लगाई जाएगी। हालांकि, एमएसई उधारकर्ताओं के मामले में, ये निर्देश प्रति उधारकर्ता 7.50 करोड़ रुपये की कुल स्वीकृत सीमा तक लागू होंगे। 'जिम्मेदार उधार आचरण - ऋणों पर फोरक्लोजर शुल्क/पूर्व-भुगतान दंड लगाने के बारे में मसौदा में कहा गया है।
प्रथाओं के कारण होता है विवाद
रिजर्व बैंक की पर्यवेक्षी समीक्षाओं ने एमएसई को स्वीकृत ऋणों के मामले में फोरक्लोजर शुल्क/पूर्व-भुगतान दंड लगाने के संबंध में भी कुछ कहा है। RBI ने कहा कि विनियमित संस्थाओं के बीच भिन्न प्रथाओं का संकेत है, जिससे ग्राहकों की शिकायतें और विवाद होते हैं।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायपुर। क्या अनचाही कॉल और मैसेज से परेशान हो चुके है और इसके लिए कोई उपाय ढूढ़ रह हैं। इसके लिए दूरसंचार नियामक TRAI ने बुधवार को एक नया नियम जारी किया है। TRAI ने अनचाही कॉल की संख्या ठीक से नहीं बताने वाली कंपनियों पर दो लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का नियम जारी किया है।
भरना होगा इतने लाख का जुर्माना
नियामक ने सभी दूरसंचार ऑपरेटर्स को असामान्य रूप से ज्यादा कॉल करने, कॉल की कम अवधि और इनकमिंग-आउटगोइंग कॉल के अनुपात जैसे मापदंडों के आधार पर कॉल और एसएमएस पैटर्न का विश्लेषण करने का आदेश जारी किया है। इससे वास्तविक समय में संभावित स्पैमर को पहचानने में मदद मिलेगी। पहली बार गलत जानकारी देने पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। दूसरी बार गलत जानकारी देने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके बाद हर बार गलती पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा।
गलत जानकारी देने पर लगेगा जुर्माना
यह जुर्माना अनचाहे व्यावसायिक संचार की संख्या गलत जानकारी देने पर लगेगा। यह जुर्माना उन जुर्मानों से अतिरिक्त होगा जो शिकायतों को गलत तरीके से बंद करने, मैसेज हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट के रजिस्ट्रेशन में लापरवाही करने पर लगते हैं। TRAI ने एक नया DND (डू नॉट डिस्टर्ब) ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप से आप परेशान करने वाले मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उस पर हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पसंद दर्ज कराने की जरूरत नहीं
टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशंस कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) में बदलाव करते हुए TRAI ने ग्राहकों को बिना अपनी पसंद दर्ज कराए UCC के खिलाफ शिकायत करने की अनुमति दी है। पहले ग्राहकों को कॉमर्शियल कम्युनिकेशंस ब्लॉक करने या प्राप्त करने के लिए अपनी पसंद दर्ज करानी होती थी। अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है।]]></content:encoded>