Friday, October 18, 2024

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ का बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में होगी बारिश

रायपुर। आज यानी शनिवार को छत्तीसगढ़ का मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में ठंड का दौर कम होगा और नमी युक्त हवा का असर भी खत्म होगा।

आज का मौसम –

शनिवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने का आसार जताया है। उन्होंने बताया है कि एक से दो दिन में प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। एक बार फिर से मौसम में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के साथ अनुकूल प्रभाव दिखेगा। कई इलाकों के लिए तेज बारिश के साथ-साथ आंधी आने का अलर्ट जारी किया गया है।

चलेगी तेज हवा –

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आसमान में बादल का दौर देखा जा सकता है । पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंडी हवा प्रवेश करेगी। जिस वजह से हल्के बारिश की आशंका है। वहीं कुछ जिलों में तेज हवा का दौर देखा जा सकता है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

न्यूनतम पारा में होगी गिरावट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी इलाकों में न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज की जा सकती है। इसके बाद फिर से तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर शुक्रवार को हल्की बारिश दर्ज की गई । मौसम वैज्ञानिक के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब गर्मी बढ़ेगी वहीं रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। 2 से 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड हो सकता है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news