Friday, October 18, 2024

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठिठुरन, इन 5 शहरों में बारिश का अलर्ट

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदल दिया है। प्रदेश के कई जगहों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम हो गया है। जगदलपुर और राजनांदगांव को छोड़कर प्रदेश के अमूमन सभी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। राजधानी रायपुर का भी अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हो गया है। प्रदेश में कुछ दिनों से नरम पड़ गई और ठंड के तेवर एक बार फिर देखने को मिली है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। द्रोणिका के असर के वजह से छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। इस कारण से सुबह, दोपहर और रात में भी ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।

अभी और बढ़ेगी ठंड

IMD का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। प्रदेश का मौसम अभी ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। कई इलाकों में बारिश भी हुई। शनिवार शाम से ही महासमुंद में बादल छाए रहे। रविवार सुबह जिले में अच्छी बारिश हुई। बूंदाबांदी और बादल की वजह से दोपहर को भी ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news