Saturday, October 19, 2024

कर्नाटक से बंधक श्रमिकों को छत्तीसगढ़ वापस लाए गृहमंत्री विजय शर्मा, लोकेशन ट्रैक कर युवकों को बचाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम शहर के दो ग्रामीण श्रमिक युवक गंगाप्रसाद परस्ते और शशिकांत यादव को जिला प्रशासन की टीम ने कर्नाटक के धारवाड़ से सुरक्षित और सहकुशल वापस ला लिया है।

उपमुख्यमंत्री ने लिया एक्शन

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों, उनके सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम शहर के दो ग्रामीण श्रमिक युवक शशिकांत यादव और गंगाप्रसाद परस्ते को जिला प्रशासन की टीम ने कर्नाटक के धारवाड़ से सुरक्षित और सहकुशल वापस लाया है। इन दोनों ग्रामीण युवको के माता-पिता व उनके परिजनों ने अपने बेटे की गांव वापसी के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मदद मांगी थी। उपमुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता से पूरे मामले को संज्ञान में लिया। कबीरधाम जिले के इन दिनों श्रमिको की सकुशल वापसी के लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे से चर्चा कर कर्नाटक टीम भेजने के निर्देश दिए।

साइबर सेल से ली गई मदद

कलेक्टर के निर्देश पर इन दोनों श्रमिको के लोकेशन की जानकारी लेने के लिए जिला साइबर सेल की मदद ली गई। श्रमिकों के ठहरने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक, श्रम विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बना कर कर्नाटक के लिए रवाना हुए। जिला श्रम पदाधिकारी आरके प्रधान ने बताया कि दोनों श्रमिकों की सकुशल वापसी के साथ ही श्रमिक को उनकी पारिश्रमिक 32,000 रुपए नगद भुगतान भी कराया गया। दोनों श्रमिकों को उनके अभिभावक को सौंप दिया गया। उक्त टीम में श्रम निरीक्षक गौरव महोबिया, श्रम कल्याण निरीक्षक सुनील सायतोंडे और आरक्षक रविन्द्र नेताम थे।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news