Sunday, September 8, 2024

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर CM भूपेश बघेल ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

रायपुर। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि अंतरिक्ष में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है. मिशन चंद्रयान-3′ की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं. इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और मेंबर्स को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आज आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है।

चंदा मामा बस एक टूर के हैं – PM मोदी

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

भारत चांद पर है- सोमनाथ

चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि भारत चंद्रमा पर है. वहीं पूरे देश में खुशी का माहौल है. बता दें कि दो दिन पहले से ही देशवासी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुआएं कर रहे थे जो कि अब यह मिशन 100 प्रतिशत सफल हो गया है।

आसमान कोई सीमा नहीं – केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जहाँ दुनिया चाँद के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चाँद को महसूस किया है…दुनिया चाँद के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है. आसमान कोई सीमा नहीं है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news