Advertisement

छत्तीसगढ़ : I.N.D.I.A से डर गई है भाजपा ?

रायपुर : बीती शाम सीएम भूपेश बघेल ने शिव जी का रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा कर गंगा आरती भी की। कार्यक्रम के बाद सीएम ने कहा कि अभी जो इंडिया (I.N.D.I.A) बना है उससे भाजपा घबरा गई है। राहुल गांधी जो लोकसभा में सवाल उठाते थे उससे भाजपा परेशान हो गई थी। […]

Advertisement
  • August 8, 2023 2:40 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर : बीती शाम सीएम भूपेश बघेल ने शिव जी का रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा कर गंगा आरती भी की। कार्यक्रम के बाद सीएम ने कहा कि अभी जो इंडिया (I.N.D.I.A) बना है उससे भाजपा घबरा गई है। राहुल गांधी जो लोकसभा में सवाल उठाते थे उससे भाजपा परेशान हो गई थी। यही कारण है कि उनकी संसद की सदस्यता को खत्म करने की कोशिश की गई। उनका बंगला खाली कराया गया। उन्हें हर स्तर पर परेशान करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

136 दिन बाद लौटी सदस्यता

राहुल गांधी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि 136 दिन बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता लौटी है। वो फिर से पूरी दमदारी के साथ भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करने के लिए संसद में अविश्वास प्रस्ताव को रखेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी संसद की सदस्यता को फिर से लौटा दिया है। कांग्रेस न्यायालय के इस फैसले का सम्मान करती है।


Advertisement