Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Chhattisgarh News : BJP नेता ने आदिवासी महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म

Chhattisgarh News : BJP नेता ने आदिवासी महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से हैवानियत का मामला सामने आया है. बता दें कि आदवासी पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिला अपने बच्चों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी. बर्थडे पार्टी के दौरान वहां एक बीजेपी नेता पहुंचा और महिला को अगवा कर लिया। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। […]

Advertisement
  • June 11, 2023 11:04 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से हैवानियत का मामला सामने आया है. बता दें कि आदवासी पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिला अपने बच्चों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी. बर्थडे पार्टी के दौरान वहां एक बीजेपी नेता पहुंचा और महिला को अगवा कर लिया। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देेने के बाद वह महिला को जंगल में छोड़कर भाग निकला।

महिला को मार-मार कर किया घायल

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता सबसे पहले महिला को अगवा कर जंगल मे लेकर गया. इसके बाद उसपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बनाने लगा. लेकिन महिला ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा. आरोपी ने महिला को मार-मार कर घायल कर दिया. इसके बाद उसके बाद दुष्कर्म किया. महिला को नग्न अवस्था में जंगल में ही छोड़कर वह फरार हो गया।

जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी महिला

कोरवा आदिवासी महिला शनिवार देर शाम को अपने पड़ोस में हो रही जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गई हुई थी. वहां पर मौजूद लोग डीजे साउंड के धून पर डांस कर रहे थे. इसी बीच सरजू पैंकरा वहां आया और महिला को जबरदस्ती पकड़ कर लेकर चला गया. बताया जा रहा है कि डीजे साउंड की आवाज अधिक होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला।

बेहोशी हालत में मिली महिला

अगले दिन जब मनरेगा मे काम करने वाली महिलाओं ने आदिवासी महिला को बेहोशी हालत में देखा तो उसके परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। दर्ज के आधार पर आरोपी सरजू पैंकरा को गिरफ्तार कर लिया है।


Advertisement