Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • छत्तीसगढ़ः उच्च न्यायालय ने 28 न्यायिक अधिकारियों का किया ट्रांसफर, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ः उच्च न्यायालय ने 28 न्यायिक अधिकारियों का किया ट्रांसफर, आदेश जारी

रायपुर। उच्च न्यायालय (HC) ने आदेश जारी कर न्यायिक सेवा से संबधिंत अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. बता दें कि जारी आदेश में 28 न्यायिक अफसरों के नामों की सूची है. जिसमें जिला और सत्र न्यायाधीशों के अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम शामिल हैं। प्रिंसिपल जज ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री बता दें […]

Advertisement
  • May 5, 2023 4:35 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर। उच्च न्यायालय (HC) ने आदेश जारी कर न्यायिक सेवा से संबधिंत अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. बता दें कि जारी आदेश में 28 न्यायिक अफसरों के नामों की सूची है. जिसमें जिला और सत्र न्यायाधीशों के अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम शामिल हैं।

प्रिंसिपल जज ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री

बता दें कि बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर को रामानुजगंज ट्रांसफर किया गया है. रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त प्रिंसिपल जज ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है. इसी तरह ओम प्रकाश साहू चतुर्थ सिविल जज वर्ग को रायपुर से कवर्धा, रेशमा बैरागी पटेल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बलरामपुर से मुंगेली, देवेंद्र साहू सिविल जज वर्ग एक को चिरमिरी से प्रतापपुर, सिविल जज वर्ग एक के एकता अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ से गौरेला पेंड्रा, समीर कुजूर सिविल जज वर्ग को प्रतापपुर से रायपुर, सीमा कंवर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को जगदलपुर से जांजगीर, दीप्ति सिंह गौर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को कवर्धा से चिरमिरी, शिव प्रकाश त्रिपाठी सिविल जज वर्ग एक को जांजगीर चांपा से कोंडागांव, मंजूलता सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जज सिविल जज वर्ग एक को रायगढ़ से बलौदाबाजार, आस्था यादव सिविल जज वर्ग एक को बालोद से मनेंद्रगढ़ ट्रांसफर किया गया है।

ये सभी अधिकारियों का ट्रांसफर

बता दें कि अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज न्यायालय एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा, स्वर्णलता ओम यादव सिविल जज वर्ग दो को बलौदाबाजार भाटापारा से रायपुर, श्वेता गोस्वामी सिविल जज वर्ग दो को अंबिकापुर से बिलासपुर, सचिन पाल टोप्पो सिविल वर्ग दो को बगीचा से राजिम, प्रीति सिविल जज वर्ग दो को गरियाबंद से रायगढ़, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर, प्रशांत कुमार देवांगन सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ सारंगढ़ से गरियाबंद, अंकिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ से भाटापारा, ध्रुवराज गवेल सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से सारंगढ़, अविनाश कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को दंतेवाड़ा से बचेली, हर्षिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को बिलासपुर से राजनादगांव, आरती ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से नवागढ़ जांजगीर चांपा, अविनाश टोप्पो सिविल जज वर्ग दो को राजिम से बागबहरा, आकांक्षा ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से धमधा, कामिनी वर्मा सिविल जज वर्ग दो को बेमेतरा से बगीचा जशपुर ट्रांसफर आदेश जारी किया है।


Advertisement