Friday, October 18, 2024

आभार सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हितग्राहियों के खाते में डाले 9 करोड़ 80 लाख

रायपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित आभार सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के लिए 9.8 करोड़ रुपए की राशि ऑनलाइन वितरित की। वहीं गौठान समिति पदाधिकारियों को 1.56 करोड़ रुपए के मानदेय का भुगतान भी किया गया है।

अशासकीय सदस्यों को मानदेय

मुख्यमंत्री द्वारा गौठान समिति के अध्यक्ष और अशासकीय सदस्यों को मानदेय का अंतरण किया गया है। बता दें कि प्रत्येक गौठान के प्रबंधन के लिए 13 सदस्य नियुक्त हैं। वहीं प्रत्येक स्वावलंबी गौठान अध्यक्ष को 750 रुपए तथा प्रत्येक अशासकीय सदस्य को 500 रुपए प्रतिमाह का मानदेय आज से प्रदान किया जाएगा।

अशासकीय सदस्यों को 1.56 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गौठान समिति के अध्यक्ष और अशासकीय सदस्यों को 1.56 करोड़ रुपए का मानदेय अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री ने गोबर विक्रेताओं को गोबर विक्रय राशि 9.8 करोड़ रुपए का बटन दबाकर अंतरण किया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news