Advertisement
  • होम
  • देश
  • हिंदुस्तान की कार्रवाई से नाराज होकर पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध, एसोसिएशन की करी तारीफ

हिंदुस्तान की कार्रवाई से नाराज होकर पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध, एसोसिएशन की करी तारीफ

रायपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए सभी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी प्रतिबंधित किया गया है। इस कार्रवाई से नाराज होकर अब […]

Advertisement
Pakistan banned Indian songs
  • May 2, 2025 2:59 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 day ago

रायपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए सभी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी प्रतिबंधित किया गया है। इस कार्रवाई से नाराज होकर अब पाकिस्तान ने भी भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भारतीय गानों को किया बंद

पाकिस्तान ने 1 मई यानी गुरुवार को अपने एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों का प्रसारण रोक दिया। इसकी जानकारी खुद पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के महासचिव शकील मसूद ने दी। उन्होंने कहा कि ‘PBA ने देशभर में पाकिस्तानी एफएम रेडियो पर भारतीय गानों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के फैसले की प्रशंसा की है।

पत्र लिखकर की सराहना

PBA को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा, पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स का यह देशभक्ति से प्रेरित कदम प्रशंसा के काबिल है। यह पूरे देश की सामूहिक भावना को दर्शाता है।’उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के एफएम स्टेशनों पर भारतीय गानों को पूरी तरह से बंद करना इस बात का प्रतीक है कि ऐसे मुश्कित समय में हम सभी राष्ट्रीय एकता को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही अपने मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। बता दें कि पाकिस्तानियों के बीच भारतीय गाने काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें काफी पसंद किया जाता है।

इन पाकिस्तानी सेलेब्स को किया बैन

खासतौर पर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे गायकों के गाने ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इतना ही नहीं, इनके गानों को प्रतिदिन एफएम रेडियो स्टेशनों से प्रसारित कियाजाता है। भारत में प्रतिबंधित होने वाले पाकिस्तानी सेलेब्स में हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, आयजा खान, माया अली, सजल अली, सनम सईद और इकरा अजीज के नाम शामिल हैं। बता दें कि माहिरा खान, अली जफर, सजल अली बॉलीवुड में काम कर चुके हैं। सजल अली ने श्रीदेवी की फिल्म मॉम में उनकी बेटी का किरदार निभाया था।


Advertisement