Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और कवर्धा जिले में पहले तो तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। ओलावृष्टि ने पूरी सड़क को सफेद चादर से ढक […]

Advertisement
Weather became pleasant
  • April 28, 2025 4:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और कवर्धा जिले में पहले तो तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। ओलावृष्टि ने पूरी सड़क को सफेद चादर से ढक दिया है, जिससे लोगों को काफी हद तक उमस से राहत मिली।

तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के तापमान में तेजी से गिरावट आई। तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बेमौसम बरसात से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कोरबा जिले में भी तेज आंधी-तूफान के बाद झमाझम वर्षा हुई। साथ ही ओले भी गिरे। कहीं जगह तेज आंधी के चलते बिजली काट ली गई। कवर्धा जिले में भी मौसम का मिजाज बदला। जहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। ओलावृष्टि से लोगों को ठंड की याद आ गई।

बारिश को लेकर चेतावनी जारी

आज की बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। पहले मौसम का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं अब यह गिरकर 37 डिग्री पर पहुंच गया है। बारिश और तेज हवाओं के कारण वनांचल क्षेत्र के 2 दर्जन से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी। बेमेतरा, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।

सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग का

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में रहा। दुर्ग का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।


Advertisement