रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में खाना खाने से 51 लोगों की तबीयत खराब हो गई। शादी समारोह में पालिथीन में पैक खाना खाने के बाद 51 लोगों की हालत खराब हो गई। इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं। खाना खाने के बाद […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में खाना खाने से 51 लोगों की तबीयत खराब हो गई। शादी समारोह में पालिथीन में पैक खाना खाने के बाद 51 लोगों की हालत खराब हो गई। इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं। खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।
तबीयत खराब होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंची और इलाज करने में लग गई। डॉ. के.के. सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं। सभी लोगों को 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि शादी में बांटे गए सेव-बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। सिम्स के डॉक्टरों ने बताया कि कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह के नीरज सांडे अपनी बेटी की शादी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बहुत सारे मेहमान आए। शादी के दिन खाने में चावल, सब्जी और दाल बनाई गई थी। सभी रिश्तेदारों ने भोजन किया और उसके बाद सोने चले गए। इसके बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। देखते ही देखते यह संख्या 51 तक पहुंच गई। जिसके बाद सभी को सिम्स के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया।
फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि किस तरह तबीयत बिगड़ी। वहीं, तुर्काडीह गांव में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी अन्य को संक्रमण का खतरा न हो। प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।