Advertisement
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज है हनुमान जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज है हनुमान जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रायपुर। 12 अप्रैल यानी आज पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हिंदू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा […]

Advertisement
Hanuman Jayanti
  • April 12, 2025 10:22 am Asia/KolkataIST, Updated 7 days ago

रायपुर। 12 अप्रैल यानी आज पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हिंदू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

हनुमान जयंती की पूजा विधि

हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं, क्योंकि उन्हें अष्ट सिद्धियों और नौ निधियों का वरदान की प्राप्ति है। यह पावन पर्व हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत 12 अप्रैल यानी आज से है।जयंती के दिन भगवान संकटमोचन की आराधना करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा, जिसकी समाप्ति 13 अप्रैल यानी कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट होगी।

हनुमान जयंती के लाभ

हनुमान जी को भगवान राम का परम भक्त माना जाता है। वे सभी के संकटों को हर लेते हैं, इसलिए उन्हें संकटमोचन कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक उनकी पूजा करने से भय, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों का विनाश होता है। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभ देता है। इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

हनुमान जयंती की पूजा विधि

हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। इसके बाद हनुमान को सिंदूर, लाल रंग के फूल, तुलसी अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस दिन पूजा करते समय भगवान से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। भगवान हनुमान की आरती उतारें। आरती उतारने के बाद उन्हें मीठी बूंदी का भोग लगाएं।


Advertisement