रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली गृह मंत्रालय नॉर्थ ब्लॉक में मुलाकात की। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को लेकर दोनों में बातचीत हुई। साथ ही नक्सली समस्याओं से निपटने के लिए आगे किस तरीके से कदम उठाने चाहिए, इसको लेकर पर भी चर्चा […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली गृह मंत्रालय नॉर्थ ब्लॉक में मुलाकात की। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को लेकर दोनों में बातचीत हुई। साथ ही नक्सली समस्याओं से निपटने के लिए आगे किस तरीके से कदम उठाने चाहिए, इसको लेकर पर भी चर्चा हुई।
गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरीके से यह कहा है कि साल 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरीके से खत्म कर देंगे, उसके लिए किस तरीके का रोड मैप तैयार किया जाएगा। उन तमाम बिंदुओं पर आज दिल्ली में गृह मंत्रालय मे चर्चा हुई। गृह मंत्री से मीटिंग के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गृह मंत्री से आज हमारी मुलाकात हुई। हमने छत्तीसगढ़ में जो नक्सली गतिविधि वर्तमान में चल रही है, उसके बारे में गृह मंत्री को जानकारी दी है।
उनके मार्गदर्शन में और डबल इंजन की सरकार में हम लोग बहुत मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले 11 महीना में लगभग 200 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। वहीं 600 से 700 के आसपास नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का जो संकल्प है, मार्च 2026 तक इस देश से नक्सलवाद को समाप्त करना है। उस दिशा में छत्तीसगढ़ की सरकार और वहां के सुरक्षाबल तेजी से काम कर रहे हैं।