Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Cheated: महिला को दिया धोखा, दुष्कर्म के साथ ठगे 3 लाख रुपए

Cheated: महिला को दिया धोखा, दुष्कर्म के साथ ठगे 3 लाख रुपए

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक साहिल खान नाम के लड़के ने अपना धर्म छुपाकर खुद को राजू सिंह बताकर एक महिला से लाखों की ठगी की। महिला के साथ दुष्कर्म किया आरोपी ने पीड़िता को तांत्रिक होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म […]

Advertisement
Cheated
  • October 9, 2024 3:33 pm Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक साहिल खान नाम के लड़के ने अपना धर्म छुपाकर खुद को राजू सिंह बताकर एक महिला से लाखों की ठगी की।

महिला के साथ दुष्कर्म किया

आरोपी ने पीड़िता को तांत्रिक होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके पति को जेल से छुड़वाने का झूठा वादा किया। जिसके बाद महिला से तीन लाख रुपये की वसूली की। पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक करीबन छह महीने पहले पीड़िता की मुलाकात साहिल से हुई थी। जिसने तंत्र-मंत्र के जरिए अपनी पहचान छुपाकर अपना नाम राजू बताया था।

पैसे मिलने के बाद गायब

आरोपी ने दावा किया कि वह पीड़िता के पति को एक गंभीर मामले में जेल की कैद से जल्दी छुड़वा सकता है। इस झांसे में फंसकर, पीड़िता ने आरोपी को 3 लाख रुपए दिए, लेकिन इसके बदले में उसे सिर्फ धोखा मिला। आरोपी पीड़िता के पैसे मिलने के बाद ही गायब हो गया।


Advertisement