Thursday, September 19, 2024

Witchcraft: छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के चक्कर में गई 9 लोगों की जान, पुलिस हैरान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक गांव के 5 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने यह बताया कि यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एकतल गांव से सामने आई है। मृतकों की पहचान मौसम कन्ना, मौस बिरी, मौसम बुच्चा, मौसम आरजू और करका लच्छी के रूप में हुई है।

वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

पांच लोगों की हत्या के मामले में सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में सवलम राजेश, सवलम हिड़मास करम सत्यम, कुंजम मुकेश और पोडियाम एंका शामिल है। फिलहाल घटना की जांच जारी है। इससे पूर्व 12 सितंबर को भी जादू-टोना के चक्कर में 4 लोगों की हत्या कर दी थी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 11 महीने के शिशु समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

मारे गए लोगों में 11 महीने का बच्चा शामिल

पुलिस ने हत्या के मामले में गांव के 3 संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जिसमें 1 व्यक्ति और उसके 2 बेटे शामिल है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेड़ गांव में लगभग 6 बजे हुई और मारे गए लोगों की पहचान चैतराम कैवर्त्य , जमुना, यशोदा और जमुना के बेटे 11 महीने के बच्चे यश के रूप में हुई थी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news