Friday, October 18, 2024

CG Weather : आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट जारी

रायपुर। आज शनिवार को प्रदेश भर का मौसम गर्म है। ऐसे में राजधानी रायपुर और राजनांदगांव का पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दोपहर तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। आगामी 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में बीते दिन शुक्रवार की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ़ रहा। दिन के समय तेज धूप निकली। राज्य का सबसे अधिक गर्म जिला डोंगरगढ़ दर्ज हुआ, जहां का अधिकतम पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में 40.1 डिग्री, माना में 40.2 डिग्री, बिलासपुर में 38.8 डिग्री, पेण्ड्रारोड में 38.2 डिग्री , दुर्ग में 38.8 डिग्री, अंबिकापुर में 37.9 डिग्री, जगदलपुर में 39.1 डिग्री और राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया . पिछली रात यानी शुक्रवार रात को राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. यहां का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। वहीं राजनांदगांव का अधिकतम पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक देखा गया।

रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज…

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश एवं उससे लगे शिमावटी इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है, जिसकी ऊंचाई 0.9 किलोमीटर तक है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने के आसार हैं।

आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज शनिवार को बादल छाए रहेंगे. वहीं प्रदेश भर में दोपहर के बाद मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार आगामी 3 दिन तक अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम पारा 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news