Thursday, September 19, 2024

Chakradhar Program: रायगढ़ में 39वें चक्रधर समारोह शुरू, CM साय ने लगाए ठुमके

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार (7 सितंबर) को राज्य के सबसे खास और लोकप्रिय आयोजन चक्रधर समारोह का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह का उद्घाटन किया। चक्रधर समारोह के पहले दिन पद्मश्री से सम्मानित हेमा मालिनी ने राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।

महोत्सव 10 दिनों तक चलेगा

बता दें कि कला और संगीत की नगरी कहे जाने वाले रायगढ़ में 39वां चक्रधर महोत्सव दस दिनों तक चलेगा। 10 दिवसीय महोत्सव में देश के कोने-कोने से कलाकार हिस्सा लेने आ रहे हैं।

संगीत के क्षेत्र में विशेष स्थान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “संगीत के क्षेत्र में रायगढ़ और संगीत सम्राट महाराज चक्रधर का विशेष स्थान है। संगीत सम्राट महाराज चक्रधर जी ने शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, उसे नई पहचान दी, संगीत की विरासत को विशाल और समृद्ध बनाया।”

सीएम साय ने किया कर्मा डांस

इस समारोह में सीएम विष्णुदेव साय अलग ही अंदाज में नजर आए। यहां वे अपने पैतृक गांव बगिया के करमा नर्तकों को मांदर की थाप पर करमा नृत्य करते देख खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मंच पर ढोलक बजाकर करमा नृत्य किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और ओपी चौधरी ने भी करमा नृत्य किया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news