रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनमे पुलिस और कानून का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। राजधानी में अपराधी बेखौफ घटना को अंजाम देते है। ऐसा ही एक मामला चिचा चौक से सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान हुए विवाद के बाद 4 […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनमे पुलिस और कानून का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। राजधानी में अपराधी बेखौफ घटना को अंजाम देते है। ऐसा ही एक मामला चिचा चौक से सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान हुए विवाद के बाद 4 से 5 बदमाशों ने बटालियन के जवानों पर हमला कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जवानों से मारपीट करने वाले बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान कुछ बदमाशों और जवानों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद बदमाशों ने जवानों पर हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई भी की।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश घटनास्थल से फरार हो चुके थे। इस घटना के बाद पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रही है।