Tuesday, September 17, 2024

मौसम के मिजाज में बदलाव, बारिश की गतिविधि में बढ़ोत्तरी की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति अभी कमजोर बनी हुई है, जिसके कारण से बारिश की गतिविधि दो दिन से रुकी हुई है। इधर, बारिश थमने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बेचैनी से 2 दिन बाद ही राहत मिल सकती है। 2 दिन बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर में सर्वाधिक बारिश

मंगलवार रात में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। रायपुर समेत कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण कही हद तक लोगों को राहत का एहसास हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी तंत्र के चलते अगले 5 दिनों तक सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त से प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हुई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा छह सेमी बरसात रायगढ़ जिले के में रिकार्ड की गई है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

बरसात की गतिविधि बढ़ेगी

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बारिश न होने व धूप निकलने से भी लोगों ने गर्मी का एहसास किया। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news