Tuesday, September 17, 2024

कुत्ते के काटने से गायों की मौत, लोगों में रेबीज का डर

रायपुर। आपने कुत्ते के काटने पर इंसान की मौत के बारे में सुना होगा। क्या आपने कभी कुत्तों के काटने से गायों की मौत के बारे में सुना है। छत्तीसगढ़ के गोंडाहूर इलाके से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक पागल कुत्ते ने 2 दूध देने वाली गायों को काट लिया। लगभग 2 महीने बाद दोनों गायों की रेबीज से मौत हो गई। कुत्ते का काटने के बाद भी पशुपालक ने गायों का दूध बांटना जारी रखा। जो दूध बेचा गया उसका गांव में हुई सत्यनारायण की कथा का प्रसाद बनाकर बांटा गया। जब गायों की मौत के बाद से गावं में डर का माहौल है।

ग्रामीणों को लगाया रेबीज का इंजेक्शन

स्वास्थ विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि पशु पालक को इस मामले की सूचना थी। पशुपालक ने गोपनीय तरीके से पहले ही रेबीज का इंजेक्शन लगवा लिया। घटना के बाद से ग्रामीण डरे हुए है। ग्रामीणों कोरेबीज का डर सता रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रेबीज की वैक्सीन एहतियात के तौर पर लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दूध पीने और उसकी मिठाई खाने से रेबीज का खतरा नहीं होगा। यह मामला गोंडाहूर के गांव पीवी-4 का है।

बड़े स्तर पर दूध का कारोबार

गांव में बड़े स्तर पर दूध डेयरी का कारोबार किया जाता है। यहां के अधिकतर ग्रामीण पशु पालक हैं। घरों में दुधारू पशु रखे जाते हैं। गांव के एक पशु पालक के पास दो दुधारू गाय थीं। जिन 2 गायों को 2 महीने पहले गांव में एक पागल कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद भी पशु पालक ने इन गायों का दूध रोजमर्रा की तरह ही बेचता रहा। 2 महीने के बाद गायों की रैबीज के कारण मौत हो गई। पशु पालक ने चुपचाप बगैर किसी को बताए अस्पताल जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवा लिया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news