Sunday, September 8, 2024

CG Naxal News: नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्‍लास्‍ट में 2 जवान शहीद 4 घायल, सीएम साय ने जताया दुख

रायुपर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बड़ा IED ब्‍लास्‍ट किया है। इस आईईडी ब्‍लास्‍ट में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है। घायल जवानों का इलाज जारी है।

सीएम साय ने जताया दुख

बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में नक्‍सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। इस आईडी ब्लास्ट में चार जवान घायल भी हो गए है। इस घटना पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम साय ने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट किया है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शहीद जवानों को शांदि दे और घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करें । सीएम साय ने आगे कहा, माओवादी के खात्में के लिए हमारी सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से नक्सली परेशान है। और परेशान होकर वह कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

सर्चिंग की वापसी के बाद हुआ बम ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बीच सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डिवीजन, पश्चिम डिवीजन बस्तर डिवीजन व मिलिट्री कंपनी नंबर दो के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर मंगलवार को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम विशेष अभियान में निकली थी। सर्चिंग के बाद बुधवार रात सुक्षाबलों की वापसी पर तर्रेंम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने IED बम ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आने से आरक्षक भरत लाल साहू व आरक्षक सतेर सिंह कांगे शहीद हो गए। शहीद जवान भरत लाल साहू रायपुर और आरक्षक सतेर सिंह कांगे नारायणपुर के स्थानीय निवासी हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news