Sunday, September 8, 2024

Janjgir Champa accident: कुएं की जहरीली गैस के कारण हुई 5 लोगों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक भयंकर हादसा हो गया है। जहां 4 लोग एक व्यक्ति को कुएं से निकालने के लिए उसमे कूद पड़े। इस घटना में 5 लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है। यह हादसा जांजगीर के किकिरदा में हुआ है। एक व्यक्ति लकड़ी निकालने के लिए कुएं में उतरा था, लेकिन वह कुएं से बाहर नहीं निकल पाया। जिसके बाद उसे कुए से निकालने के लिए 4 लोग कुएं में कूद पड़े। जिसके बाद कोई भी व्यक्ति कुएं से बाहर नहीं आ पाया।

जान बचाने के लिए कुएं में कूदे 4 लोग

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जांजगीर चांपा के किकिरदा गांव की बताई जा रही है। यहां एक व्यक्ति लकड़ी निकालने के लिए कुएं में उतरा था। लेकिन वह कुएं से बाहर नहीं आ सका जिसके बाद जहरीली गैस के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं बता दें कि उसका पड़ोसी रमेश पटेल भी कुए में उतर पड़ा, जिसे भी जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। इसके बाद रमेश के दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र अपने पिता को बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा। इस तरह 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जिसके बाद एक के बाद एक की कुएं में कूदने से पांच लोगों की जान चली गई। गांव के लोगों को जैसै ही इस घटना की खबर ग्रामीणों लोगों को मिली गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस की जांच जारी

सूचना मिलते ही मौके पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और इन युवकों को कुएं से निकालने में जुट गई। इसके अलावा SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया ‘जांजगीर के किकिरदा गांव में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीण लोगों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.’

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news