Sunday, September 8, 2024

Phulo Devi : राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुई भर्ती

रायपुर : आज शुक्रवार को राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की सदन में अचानक तबियत बिगड़ गई है. वो NEET के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए चक्कर खा कर सदन में गिर गईं. उन्हें RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नीट मामले बहस करते हुए बिगड़ी तबियत

इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन में वो अचानक चक्कर खा कर गिर गईं. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीट पर हमलोग चर्चा की मांग कर रहे थे. 10 मिनट बाद एंबुलेंस आई. और फूलो देवी फ़िलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बेचैनी होने लगी। इतना ही नहीं उनको चक्कर आ गए और वह सदन में ही बेहोश हो गई। बता दें कि संसद से बाहर निकलते हुए फूलो देवी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि आप सांसद स्वाति मालीवाल समेत अन्य महिला सांसद उनके साथ मौजूद हैं।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं फूलो देवी

छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली फूलो देवी कांग्रेस पार्टी की राजयसभा सांसद है। वे प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। वे 14 सितंबर 2020 को कांग्रेस के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के तौर पर नियुक्त हुई थी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news