Saturday, July 27, 2024

Chhattisgarh Politics: प्रियंका गांधी के बयान पर गरमाई राजनीति, बैज बोले – चुनाव के बाद राशन देने की योजना बंद…

रायपुर: देश में लोकसभा चुनाव का माहौल हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में सभी लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज है। बीते दिन कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी प्रदेश की साय सरकार पर हमला बोली, जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिए जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग जाते हैं। संगठित झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सच की आवाज को दबाना बीजेपी का चरित्र है।

साय सरकार को आईना दिखाया

बैज ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश की साय सरकार को आईना दिखाया तो सीएम तिलमिला गए हैं। प्रदेश के गरीबों के हक का राशन बीजेपी सरकार नहीं देगी तो विपक्ष सवाल जरूर करेगा। मुख्यमंत्री गलत बयानी के बजाय अपने सरकार के भ्रष्टाचार पर रोक लागएं। बैज ने आगे कहा, बीजेपी सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही राशन दे रही है, वह भी बड़ी मुश्किल से मिलता है. अधिकांश दुकानों में राशन मिलता भी नहीं है।

चना और नमक भी बंद कर दिया

साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों को मिलने वाला चना और नमक भी साय सरकार के आने से बंद हो गया है। ऐसा हालात जब लोकसभा चुनाव के समय है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी आशंका है कि गरीबों को राशन देने की योजना सरकार पूरी तरह बंद कर देगी। यह बीजेपी का बहुत पुराना चरित्र है।

Latest news
Related news