Saturday, July 27, 2024

CG Weather Update: उत्‍तर-पश्चिम में द्रोणिका का प्रभाव, 2 दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, ऐसा रहेगा आज का तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बरसात होने के आसार हैं. साथ ही आज से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती हैं. बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी. शनिवार को सबसे अधिक तापमान कोरबा में दर्ज किया गया तो वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

बारिश का अलर्ट जारी

छत्‍तीसगढ़ में मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो रहा है। इसका असर पांच दिनों तक रहेगा। हालांकि अभी अगले दो दिनों तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस बीच कई जिलों में हल्‍की और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज से 14 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का संकेत है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि उत्‍तर-पश्चिम में द्रोणिका का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके चलते छत्‍तीसगढ़ में मौसम बदला है।

आज कई स्थानों में हो सकती है बारिश

आईएमडी मुताबिक, प्रदेश के सरहदी क्षेत्रों में अभी भी 3 सिस्टम बने हुए हैं. जिसके चलते आज सरगुजा संभाग में अंधड़ चलने, बिजली गिरने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं. साथ ही कल यानी 13 मई को भी बस्तर संभाग और सरगुजा के जिलों में बादल गरजने के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है.

यहा रहा इतना तापमान

रायपुर: आज रात का पारा 25.0 डिग्री और दिन का तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

दुर्ग: आज रात का तापमान 23.0 डिग्री और दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

पेंड्रा: आज रात का तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और दिन का पारा 37.0 डिग्री रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

Latest news
Related news