Saturday, July 27, 2024

Lok Sabha Elections 2024: शेराडाँड़ शतप्रतिशत वोट करने वाला मतदान केंद्र बना, नौ बजे ही खत्म हुई यहां वोटिंग

रायपुर: लोकसभा चुनाव के लिए आज छत्तीसगढ़ में तीसरे व आखिरी फेज की वोटिंग सात सीटों पर जारी है। इस बीच प्रदेश का एक ऐसा पोलिंग बूथ जो चर्चा का विषय बना हुआ है। (Lok Sabha Elections 2024) यहां सुबह नौ बजे ही शतप्रतिशत मतदान हुआ है। बात हो रही है कोरिया जिले के शेराडाँड़ मतदान केंद्र क्रमांक 143 की जहां 5 मतदाता हैं। पुरुष की संख्या 3 है तो महिला मतदाता की संख्या 2 . इस वजह से यहां सुबह 9 बजे ही मतदान संपन्न हो चुका है।

इन दिग्गजों ने अभी तक किया मतदान

आज हो रहे तीसरे व आखिरी फेज के मतदान में प्रदेश के कई दिग्गजों ने अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। (Lok Sabha Elections 2024) जिसमें भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृहग्राम भंडारपुरी में आरंग MLA गुरू खुशवंत साहब, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी, कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला, पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल है।

इनके बीच कांटे की टक्कर

बता दें कि आज हो रहे हैं मतदान में सरगुजा सीट से कांग्रेस के शशि सिंह और भाजपा के चिंतामणि महाराज के बीच मुकाबला है। (Lok Sabha Elections 2024) रायगढ़ से भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस से मेनका देवी सिंह का मुकाबला होगा। बिलासपुर से कांग्रेस ने देवेंद्र यादव पर भरोसा जताया तो भाजपा ने तोखन साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। कोरबा से बीजेपी की सरोज पांडे तो कांग्रेस की ज्योत्सना महंत का मुकाबला होगा। जांजगीर से भाजपा की कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस के शिव डहरिया का मुकाबला होगा। दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल तो कांग्रेस के राजेंद्र साहू के बीच मुकाबला होगा। रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल तो कांग्रेस के विकास उपाध्याय का मुकाबला होगा। ऐसे में आज हो रहे मतदान में इन सभी उम्मीदवारों का फैसला प्रदेश की जनता करेगी।

Latest news
Related news