Saturday, July 27, 2024

MadarKonta Cave: गर्मियों की छुट्टियों में जरूर घूमे मादरकोंटा की गुफा, सफर बनेगा यादगार

रायपुर: गर्मियों का सीजन शुरु है। कुछ दिनों में छुट्टियां शुरू होने वाली है, कहीं-कहीं तो शुरू हो भी गई है। (MadarKonta Cave) ऐसे में आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं और अपने छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है तो आप छत्तीसगढ़ के मादरकोंटा की गुफा का ऑप्शन रख सकते है। (MadarKonta Cave) यह जगह अब पर्यटकों की पहली पसंद भी बन रही है। हालांकि इसका लुफ्त आप साल के 365 दिनों ले सकते हैं।

जगदलपुर शहर से 35 किमी दूर

बता दें कि बस्तर में लोग हमेशा घूमने पहुंचते रहते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते है। लेकिन प्रदेश में अभी तापमान 44 के पार दर्ज हो रहा है, जिस वजह से भीषण लू व गर्मी पड़ रही है। इस वजह से इस साल तीरथगढ़ व चित्रकोट से गिरने वाले झरने में पानी कम हो गया है। (MadarKonta Cave) इस कारण से इस साल यहां कम पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के जगदलपुर शहर से 35 किमी दूर एक गुफा है जिसका नाम है मादरकोंटा गुफा, जो देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के लिए भी घूमने की पहली पसंद बनती जा रही है। यहां आप किसी भी मौसम में आकर यहां की खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा सकते है.बता दें कि यह गुफा लोगों की नजर में 2020 से आई है. (MadarKonta Cave) जिसके बाद से ही यह पिकनिक स्पॉट बना हुआ है।

पूर्व कलेक्टर के पहुंचने के बाद बना पिकनिक स्पॉट

मादरकोंटा की गुफा की सूचना पहले इस गांव के लोगों को ही थी। हालांकि कुछ दिनों के बाद यहां पूर्व कलेक्टर रजत बंसल पहुंचे। जो किसी चर्चा के दौरान ग्रामीणों से इस गुफा के बारे में बताया, इसकी खूबसूरती को लेकर ग्रामीणों से बाते की, जिसके बाद से यह गुफा लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बन गया है। (MadarKonta Cave) अब तो यहां दूर-दूर से लोग घूमने पहुंच रहे हैं।

अबतक इतने पर्यटक पहुंचे

गुफा पर्यट समिति के मुताबिक 1948 में इस गुफा की खोज हुई थी। सिर्फ गांव के लोग ही इसे जानते थे। लेकिन साल 2020 में जब इसके बारे में लोगों को पता चला तो साल 2022 में 1923 पर्यटक पहुंचे। वहीं साल 2023 में 1465 पर्यटक पहुंचे। (MadarKonta Cave) जिसमें छह विदेशी नागरिक में दो जर्मनी और 4 फ्रांस के थे। साथ ही 19 ग्रुप के लोगों ने यहां कैम्पिंग भी की थी।

Latest news
Related news