Sunday, September 8, 2024

CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 63.92 फीसदी मतदान, भूपेश बघेल के साथ…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज दूसरे फेज की वोटिंग तीन लोकसभा सीटों पर जारी है। तीन सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 63.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर – 60.15 प्रतिशत, महासमुंद – 52.06 प्रतिशत, राजनांदगांव – 47.82 प्रतिशत। ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान कांकेर में हुआ है। हालांकि वोटिंग परिक्रिया जारी है।

तीन स्थानों में मतदान संपन्न

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर, कांकेर, अंतागढ़ और केशकाल विधानसभा में वोटिंग समाप्त हो गई है।

बालोद में दोपहर 3 बजे तक हुई वोटिंग

  1. डौंडीलोहारा – 65.57%
  2. संजारी बालोद – 65.67%
  3. गुण्डरदेही – 65.52%

दोपहर 1 बजे तक 53.09 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर – 60.15 प्रतिशत, महासमुंद – 52.06 प्रतिशत, राजनांदगांव – 47.82 प्रतिशत। ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान कांकेर में हुआ है। हालांकि वोटिंग परिक्रिया जारी है।

सुबह 11 बजे तक 35.47 फीसदी मतदान

आज दूसरे फेज की वोटिंग जारी है। तीन सीटों पर सुबह 11 बजे तक 35.47 फीसदी मतदान हुआ है। कांकेर – 39.37, महासमुंद- 34.43, राजनांदगांव – 32.99 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में अभी तक सबसे अधिक मतदान अभी कांकेर में हुआ है।

सुबह 9 बजे तक इतने पड़े वोट

छत्तीसगढ़ में आज दूसरे फेज की वोटिंग तीन लोकसभा सीटों पर जारी है। तीन सीटों पर सुबह नौ बजे तक 15.42 फीसदी मतदान हुआ है। कांकेर में 17.52%, राजनांदगांव- 14.59%, महासमुंद- 14.33% मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान अभी कांकेर में हुआ है। हालांकि वोटिंग परिक्रिया जारी है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news