Sunday, September 8, 2024

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज बारिश के असार

रायपुर: आए दिन छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव होते देखा जा रहा है। ऐसे में अब मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान में वृद्धि के आसार हैं। आगामी 24 घंटों में गरज चमक के साथ कई जिलों में बारिश के आसार हैं। बीते मंगलवार को प्रदेश के पारा में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहें। राजधानी में धूप की अटखेली देखी गई। कभी छांव तो कभी तेज धूप निकली। यहां का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। (CG Weather) हालांकि मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज हुई। इसके साथ तेज हवाएं भी चली। आज बुधवार को प्रदेश का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने वाला है।

आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार

आज बुधवार को प्रदेश का पारा सामान्य से ऊपर दर्ज होगा। तापमान में वृद्धि के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं। इस बीच प्रदेश के अधिकतम पारा में उछाल आने की संभावना है। हालांकि तेज गर्मी पड़ने से प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्म अवकास घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को लगातार शीतल पेय पदार्थ पिने की सालाह दी है।

मंगलवार को ऐसा रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक पारा 41.2 डिग्री डोंगरगढ़ का रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा कोरिया का 37.3 डिग्री, बिलासपुर का 37.6 डिग्री, रायपुर 38.4 डिग्री, दुर्ग 36.2 डिग्री, राजनांदगांव का 39.5 डिग्री, सूरजपुर का 38.4 डिग्री, बलरामपुर का 38.9 डिग्री, सरगुजा 37.1 डिग्री, जशपुर का 37.9 डिग्री, बालोद 39 डिग्री, बीजापुर 39.9 डिग्री और दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, कांकेर 38.6 डिग्री, नारायणपुर 35.8 डिग्री, बस्तर 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news