Sunday, September 8, 2024

CG News: आज से छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, इस तारीख से बच्चे जाएंगे स्कूल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। ऐसे में प्रदेश का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया है। (CG News) बता दें कि स्कूलों में यह अवकाश 15 जून तक रहेगा। यानी 22 अप्रैल आज से लेकर 15 जून तक बच्चों की गर्मी छुट्टी रहेगी।

संशोधन कर तारीखों में किया गया बदलाव

प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने गर्मी छुट्टी का ऐलान किया है। इस छुट्टी को 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए घोषित कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी सभी विद्यालयों में गर्मी छुट्टी घोषित कर दी गई है। हालांकि इससे पहले यह अवकाश 1 मई से 15 जून तक के लिए घोषित किया गया था। लेकिन लगातार तापमान में वृद्धि के कारण इस अवकाश में आंशिक संशोधन कर अवकाश के तारीखों में बदलाव किया गया है।

22 अप्रैल से 15 जून तक छुट्टी

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गई नोटिस के मुताबिक 22 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी छुट्टी रहेगा। सभी स्कूल 16 जून से खुलेगा। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक यह आदेश शासकीय स्कूलों के शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। बता दें कि आजकल राजधानी रायपुर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 40 के पार है। इस वजह से इसका असर सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रहा था।

बढ़ती गर्मी से बच्चे हो रहे थे परेशान

प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ने से बच्चे परेशान हो रहे थे। वहीं गर्मी के बढ़ते तेवर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आज सोमवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि बढ़ते गर्मी को देखते हुए प्रदेश के प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी रायपुर जिला अधिकारी डॉक्टर गौरव कुमार सिंह को पत्र लिखकर गर्मी छुट्टी अवकाश की घोषणा करने की अपील की थी।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

अगर बात हम प्रदेश में बदलते मौसम की करें तो, छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी बढ़ रही है। बीते दिन रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर का तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ, जो सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। हालांकि राजनांदगांव में सामान्य से 8 डिग्री अधिक तापमान दर्ज हुआ।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news