Tuesday, September 17, 2024

Bus Accident In Jagdalpur: जवानों से भरी बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, 40 घायल, इतने की हालत नाजुक

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। आज रविवार को जगदलपुर में सेना के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ है। यह हादसा कोडेनार थाना क्षेत्र के पाराकोट में हुई है। इस दौरान 40 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से तीन जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल जवानों को मेकाज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कुछ जवानों की हालत नाजुक

आज रविवार की सुबह दंतेवाड़ा से गरियाबंद के लिए निकली जवानों से भरी बस सामने से आ रही एक कार चालक को बचाने दौरान पलट गई और हादसे की शिकार हुई । इस भीषण हादसे में कई जवान घायल हो गए है. घायल जवानों में छह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी को बेहतर इलाज के लिए मेकाज हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि बस में करीब 35 से अधिक जवान सवार थे।

सभी जवान इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे थे वापस

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूरी बटालियन लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल गए हुए थे, जहां 19 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद पूरी टीम वहां से निकल रही थी, इसी कड़ी में गरियाबंद के लिए निकली जवानों की टीम बीच रास्ते में हादसे का शिकार हुई। उन्होंने कहा कि जवानों से भरी वाहन के चालक रास्ते में कार को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। जिस वजह से बस पलट गई।

घयलों में इन्हें आई गंभीर चोट

सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेकाज अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसे में 7 जवानों को बहुत चोट आई, जिसमें बलबीर सिंह, छुटकन सिंह, रामसेवक, राजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, रामसेवक सिंह, प्रभुदया शामिल है। वहीं लोकसभा चुनाव का महौल है। इसको देखते हुए घटना की जानकारी मिलने से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल भी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news