Tuesday, September 17, 2024

CG Lok Sabha Phase 1 Election : छत्तीसगढ़ में जवान के घायल होने पर CM साय ने जताया दुख, ये हैं अभी तक के मतदान परसेंट

रायपुर: देश भर में आज 102 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। ऐसे में प्रदेश के एक सीट बस्तर पर वोटिंग हो रही है। इस दौरान बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से पोलिंग बूथ की सुरक्षा में तैनात जवान घायल हुआ है। जिस पर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने दुःख प्रकट किया है। उन्होंने जवान के घायल होने पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि वोटिंग के दौरान बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से वोटिंग बूथ की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना मिली है।

सोशल मीडिया एक्स पर किया ट्वीट

CM साय ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दुःख प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि घायल जवान का इलाज सही से करवाया जाए। ऐसे में उन्होंने कहा कि घायल जवान खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। हालांकि प्रदेश के सबसे संवेदनशील क्षेत्र में आज वोटिंग बड़ी ही सुरक्षा के बीच कराइ जा रही है। बस्तर सीट पर तीन बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश में अभी तक यानी 11 बजे तक छत्तीसगढ़ में 28.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। बस्तर में 9 बजे 12.2 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत (11 बजे)

दंतेवाड़ा में 27.05%
नारायणपुर में 27.80%
बस्तर में 35.78%
बीजापुर में 17.11%
कोंडागांव में 35.51%
कोंटा में 15.42%
चित्रकोट में 35.81%
जगदलपुर में 29.40%

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news