Sunday, September 8, 2024

Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी की एक और लिस्ट, देखें किसे मिला चांस

रायपुर। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 7वीं लिस्ट मंगलवार को जारी की है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में पांच प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है । छत्तीसगढ़ की चार सुरगुजा (ST ), रायगढ़ (ST ), बिलासपुर, कांकेर (ST ) लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

इन्हें मिला मौका

पार्टी ने सुरगुजा (एसटी) से शाशि सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, रायगढ़ (एसटी) से मेनका सिंह देवी, कांकेर (एसटी) से बिजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।

पार्टी की सातवीं लिस्ट जारी

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी जारी है। ऐसे में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ के लिए चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवरों के नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से छह नामों की घोषणा की थी। जिसमें कोरबा से ज्योत्सना महंत को मैदान में उतारा था, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, जांजगीर चांपा से शिवकुमार डहरिया , रायपुर से विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया था। कांग्रेस ने महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा था। पार्टी ने राजेन्द्र साहू को दुर्ग से उम्मीदवार घोषित किया था।

कवासी लखमा पर जताया भरोसा

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने काफी मंथन के बाद मौजूदा सांसद दीपक बैज पर भरोसा न जताते हुए कोंटा में 6 बार के विधायक रह चुके कवासी लखमा पर अपना भरोसा जताया है। उन्हें लोकसभा उम्मीदावर घोषित किया है। एक ओर जहां महेश कश्यप है। वही लोगों के बीच अपने बातों के जादू से सबके बीच काफी लोकप्रिय कवासी लखमा हैं। अपने जादुई अंदाज और विवादित बातों के लिए जाने -पहचाने जाते हैं। अब देखना है कि इस चुनाव में जीत किनके हाथ लगती है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news