Tuesday, September 17, 2024

CG Weather: होली पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम, जाने ताजा अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में कुछ दिन पहले ही ठंड और बारिश के कारण लोग परेशान थे। हालांकि अब मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने का मूड बना लिया है। प्रदेश भर में अब दक्षिणी हवा रुक गई है। इस कारण राजधानी रायपुर समेत अधिकांश जिलों का मौसम साफ हो गया है। लेकिन होली के मौके पर प्रदेश के अंदर एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। प्रदेश भर में गर्मी का पारा बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

आज सोमवार यानी होली पर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को रंगों के त्योहार होली पर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आगामी 5 दिनों तक तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से और अधिक परेशान होना पड़ेगा। बीते रविवार यानी 24 मार्च को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला देखा गया। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में तेज धूप निकल रही है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान लोग पेड़ के नीचे छांव की तलाश करते दिख रहे हैं। इसके साथ प्रदेश भर में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में रिकॉर्ड हुआ।

आज यानी होली पर ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने इन जगहों के तापमान को लेकर पूर्वानुमान लगाया है कि बिलासपुर का तापमान 36.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, अंबिकापुर का तापमान 35.2 डिग्री, पेंड्रारोड का तापमान 35 डिग्री, राजनांदगांव का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी हुई आंकड़े के मुताबिक राजधानी सहित प्रदेश भर में कई इलाकों का अधिकतम तापमान औसत से अधिक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि प्रदेश भर में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं आज यानी होली पर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news