Thursday, September 19, 2024

CG Weather Update: प्रदेश में लगातार बढ़ रहा तापमान, जानें आज का ताजा मौसम अपडेट

रायपुर। देश के कई हिस्सों में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां के मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी कम हो रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी अधिक पड़ने का अनुमान है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार धूप तेज निकल रही है, जिस कारण लोगों को गर्मी का अहसास भी होने लगा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम पारा सोमवार को 33 डिग्री दर्ज किया गया। IMD ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दो से तीन दिन में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। राज्य से ठंड की विदाई का सही समय जल्द ही आने वाला है।

सबसे अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ का

आज के मौसम की बात करें तो आज तेज धूप खिली हुई है। जिस वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। इस कारण जिलों का अधिकतम पारा भी बढ़ने लगा है। 5 फरवरी यानी सोमवार को सबसे अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ का रिकॉर्ड किया गया। हालांकि राजधानी रायपुर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी युक्त हवा प्रवेश करने की संभावना है।

7 फरवरी के बाद मौसम सामान्य

प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए और तेज धूप खिलने से रात का तापमान भी बढ़ने का अनुमान है। राज्य में 7 फरवरी के बाद से मौसम सामान्य बना रह सकता है। मौसम केंद्र के मुताबिक दिन का तपमान 30 डिग्री से निचे आने का अनुमान नहीं है। बता दें कि पिछले दो दिन में कई जिलों का पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news