Tuesday, September 17, 2024

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, बारिश के साथ हो सकती है न्यू ईयर की शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवटें ले रहा है। न्यू ईयर की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है। फिलहाल प्रदेश में 2 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्दि होगी।

बारिश होने का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। नए साल की शुरुआत बारिश से होगी। फिलहाल प्रदेश में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्दि होगी। इससे एक-दो दिनों तक लोगों को ठंडी से राहत मिलेगी। इसके बाद एक जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD के अनुसार, आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में बादल छाए रहने की वजह से ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन इस दौरान प्रदेश के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा इलाका

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news