Tuesday, September 17, 2024

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में मिले कोविड के 10 नए मरीज, अब तक 37 लोग आए चपेट में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर वायरस ने तेजी से पैर पसारना शुरु कर दिया है। ऐसे में सावधानी बरतनी बेहद जरूरी हो गया है। प्रदेश में दिनों दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं।

मरीजों की संख्या बढ़ी

प्रदेश में दिनों दिन कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 37 हो गई है।

शुक्रवार को मिले 22 केस

प्रदेश में बीते शुक्रवार को 4678 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तारीख में प्रदेश की पाजिटिविटी दर 0.21 प्रतिशत हो गया है। 2 दिनों में मरीजों की आंकड़ा निकालने पर गुरुवार और शुक्रवार को 22 पॉजिटिव मिले।

इन जिलों से आए मरीज

प्रदेश में शुक्रवार को 6 शहरों से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें रायगढ़ शहर में सबसे ज्यादा 4 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जगदलपुर में 2, सूरजपुर, सुकमा, कोरिया और दुर्गा में 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news