Tuesday, September 17, 2024

Vishnu Deo Sai Oath Ceremony: आज CM पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय, कई दिग्गज नेता करेंगे शिरकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ को अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। अब जल्द ही प्रदेश में कैबिनेट का भी गठन कर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता समेत नेताओं को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज के मैदान में शाम 4.00 बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

ऐतिहासिक होगा समारोह

बता दें कि बीते मंगलवार छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और लोरमी विधायक अरुण साव ने कहा कि पार्टी को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। मनोनीत सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होने वाला है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इसके बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए मैदान में 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं और साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रायपुर के चौक-चौराहों, बस-रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि पर भी जांच चल रही है। शपथ ग्रहण की तैयारियां लगातार दो दिनों से चल रही हैं। वहीं, बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नए सीएम विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news