Thursday, September 19, 2024

Chhattisgarh Election Result 2023: वोटों की गिनती से पहले रमन सिंह ने किया बड़ा दावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। इसके मद्देनजर एग्जिट पोल के नतीजे भी आ चुके हैं। अब सभी की नजरें रविवार यानी आज आने वाले नतीजे पर टिकी हैं। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान आज 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। आज जारी होने वाले नतीजों के मद्देनजर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो रही है।

मतगणना से पहले रमन सिंह का बयान

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने वोटों की गिनती से पहले बड़ा बयान जारी किया है। रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्थिति बहुत स्पष्ट है। एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस, जिसने 68 सीटें (2018 विधानसभा चुनावों में) जीती थी और 75 (2023 विधानसभा चुनावों में) जीतने का दावा कर रही है। संभवतः इस बार 40-42 सीटें सीमित रहेगी। यह एक बड़ी गिरावट है। यह बहुत स्पष्ट है कि बीजेपी स्पष्ट रूप से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा बीजेपी के घोषणापत्र का असर दिखेगा और बेहतर रिजल्ट दिखेगा। बीजेपी को 50 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

दो चरणों में हुए थे मतदान

बता दें कि राज्य में दोनों चरणों में मिलाकर कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मत अधिकार का निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए गए थे जिसमें कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल रहीं। राज्य में इस साल 76.31 फीसदी से वोट पड़े। यहां पहले चरण में 76.47 फीसदी और दूसरे चरण में 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news