Sunday, September 8, 2024

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद PM मोदी बोले- चंदा मामा टूर के हैं

नई दिल्ली/ रायपुर। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

भारत का चंद्रयान-3 मिशन को पूरा कर लिया है. भारत ने इस मिशन को पूरा करके अपना तिरंगा चांद पर लहराया है. विश्व के इतिहास के पन्नों में भारत ने अपना नाम दर्ज़ कर लिया है।

भारत चांद पर है- सोमनाथ

चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि भारत चंद्रमा पर है. वहीं पूरे देश में खुशी का माहौल है. बता दें कि दो दिन पहले से ही देशवासी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुआएं कर रहे थे जो कि अब यह मिशन 100 प्रतिशत सफल हो गया है।

हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा – केंद्रीय मंत्री

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जहाँ दुनिया चाँद के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चाँद को महसूस किया है…दुनिया चाँद के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है. आसमान कोई सीमा नहीं है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news