Saturday, September 21, 2024

Chhattisgarh News: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक नई टीम तैयार के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय महामंत्रियों, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, सह कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष के नामों का ऐलान कर दिया गया है।

पूर्व सीएम रमन सिंह का दबदबा कायम

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई नई टीम के लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का दबदबा कायम है. वह राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के लिस्ट में सबसे ऊपर यानी पहले नंबर पर हैं. इसके बाद झारखण्ड के पूर्व सीएम रघुबर दास और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आलावा सौदान सिंह को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ से सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी को भी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में स्थान मिली है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news