Thursday, September 19, 2024

Chhattisgarh News: स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने खत्म की हड़ताल, डिप्टी सीएम सिंहदेव से मुलाकात के बाद किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से चल रही स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है. आज प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है. हड़ताल पर गए स्वास्थ्यकर्मी रविवार से ही अपने कामों पर लौट आएंगे।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने खत्म की हड़ताल

जानकारी के अनुसार रायपुर समेत प्रदेशभर के 60 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे. स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन आज उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से बातचीत के दौरान मिले आश्वासन के बाद संगठन ने कर रहे हड़ताल को खत्म कर दिया है. बताया जा रहा है कि हड़ताल से प्रदेश के सभी जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब हो गई थी।

डिप्टी सीएम ने दिया आश्वासन

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने रविवार को डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास कार्यालय पहुंचे, जहां लोगों ने उनके दफ्तर में मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराते हुए बातचीत की. डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर विचार करने और शासन के सामने उनकी 24 सूत्रीय मांगों के बारे में बात रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी अपने हड़ताल को खत्म कर ड्यूटी पर लौटने का ऐलान किया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news