Tuesday, September 17, 2024

छत्तीसगढ़ः डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। जांजगीर-चांपा में पामगढ़ थाने के अंतर्गत गांव में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने महिला से दुष्कर्म किया। बता दें कि युवती कई महीनों से कमर दर्द से लाचार थी. दर्द से परेशान होकर उपचार कराने के लिए डॉक्टर के पास गई थी. इसी बीच आयुर्वेदिक चिकित्सक ने उसे प्यार करने का झांसा दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो चिकित्सक ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना के बारे महिला ने अपने पति को बताया। वहीं महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

महिला से किया प्यार का इजहार

जानकारी के अनुसार डॉक्टर के घर पर भी क्लिनिक है. 19 मई को महिला अपने पति के साथ कमर दर्द के उपचार के लिए चिकित्सक के घर पर गई थी. इसी दौरान आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रीवास महिला से प्यार का इजहार किया। इतना ही नहीं महिला के मना करने पर वह छेड़छाड़ करने लगा. इसके बाद आरोपी चिकित्सक ने उससे दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी

महिला का आरोप है कि चिकित्सक ने घटना को अंजाम देने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. जिस कारण महिला डर गई और उपचार के लिए जाने से इनकार कर दिया।पति ने मना करने के बारे में पूछा तो मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक श्रीवास को उसके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी चिकित्सक ने दुष्कर्म करने की बात कबूल कर ली है। उसे कोर्ट में पेश कर भेज दिया गया है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news