Friday, September 20, 2024

छत्तीसगढ़: 6 साल के बच्चे को बचाने गई लड़की भी नदी में डूबी, हुई मौत

रायपुर: बिलासपुर के कोटा थाना की अपरा नदी में एक के बाद एक, दो बच्चों के डूबने का मामला सामने आया है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि 6 साल का बच्चा और 13 साल की लड़की अपने मामा के साथ नदी किनारे घूंमने गए थे, तभी मामा शौच के लिए जैसे ही बच्चों को अकेला छोड़ कर गया वैसे ही पहले तो 6 साल का बच्चा नदी में जा गिरा और डूबने लगा। उस बच्चे को बचाने के लिए लड़की भी नदी में उतर गई। उसके बाद वह भी डूबने लगी।

ननिहाल घूमने आए थे बच्चे

6 साल का बच्चा अपने ननिहाल घूमने आया था, पर ऐसा क्या पता था कि यह सब हो जाएगा। दोनो की लाश निकलवाने पर बड़ी ही मुश्किल से मिली। तुरंत ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

पलक झपकते ही हो गया हादसा

बच्चों को कुछ समय अकेला छोड़ते ही हादसा हो गया। पहले तो बच्चा नदी में डूबा फिर लड़की उसे बचाने के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news