Thursday, September 19, 2024

छत्तीसगढ़ : आज आंधी के साथ हल्की वर्षा के आसार, तापमान में नहीं आएगा बदलाव

रायपुर : प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप के बाद भी ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में ठंडकता है। इसका कुछ असर इसलिए भी है क्योंकि बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है। बीते दिन राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग का क्या कहना है

मौसम विभाग का कहना है कि आज भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी और हल्की वर्षा के आसार है। मौसम विभाग ने बहुत से क्षेत्रों के लिए यलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का यह भी कहना है कि वर्षा होने के बाद भी तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अगले सप्ताह यानि 1-2 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे गर्मी भी बढ़ेगी।

रायपुर में बादल

बीती सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही नम हवाएं भी आ रही है, इसके चलते तेज धूप के बाद भी पारे में गिरावट है। बादल छाने के साथ ही बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news