Tuesday, September 17, 2024

छत्तीसगढ़: 28 लाख की इनामी 2 महिला नक्सलियों का मध्यप्रदेश में एनकाउंटर

रायपुर : बस्तर की रहने वाली 2 महिला नक्सलियों का मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एनकाउंटर हो गया है। दोनों महिला माओवादी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर इलाके में सक्रिय थी। इन पर कुल 28 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।

3 राज्यों में दहशत

इन दोनों महिला नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख, मध्यप्रदेश सरकार ने 3 लाख और महाराष्ट्र सरकार ने 6 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों माओवादी ACM (एरिया कमेटी मेंबर) के रूप में सक्रिय थीं। आपको बता दें कि मृत महिला नक्सली में से एक सुकमा जिले के जगरगुंडा की रहने वाली थी जिसका नाम सुनीता उर्फ सोमड़ी मंडावी है। सुनीता सिर्फ छ्त्तीसगढ़ में ही 5 से ज्यादा बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुकी थी। बताया जा रहा है कि, कई साल पहले ये नक्सलियों के दल में शामिल हुई थी। नक्सलियों ने इसकी एक्टिवनेस देखकर इसे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी थी। वर्तमान में यह एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय थी।

कैसे हुआ एनकाउंटर

मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके बालाघाट के गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में शुक्रवार-शनिवार की रात तड़के 3 बजे पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें जवानों ने इन दोनों (सुनीता और सरिता) महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। पुलिस ने इनके पास से कई हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद किया था।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news