Tuesday, September 17, 2024

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में कांग्रेस की मशाल शांति रैली के दौरान टूटा मंच, मचा हंगामा

रायपुर। बिलासपुर शहर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल शांति रैली निकाली. जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. रैली खत्म होने के समय प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जब लोगों को संबोधित कर रहे थे. तभी कार्यक्रम में बने मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता चढ़ गए. जरुरत से ज्यादा भीड़ होने के कारण मंच अचानक टूट गया. जिससे नेता समेत कई कार्यकर्ता नीचे से गिर गए।

आठ कार्यकर्ता झुलस गए थे

बता दें कि तीन दिन पहले यानी 31 मार्च को जगदलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल रैली निकाली गई थी. जिसमें रैली के दौरान आग जलाते समय कांग्रेस के आठ कार्यकर्ता झुलस गए थे. जिसमें कार्यकर्ताओं के चेहरे, हाथ-पैर के साथ शरीर के कई भाग जल गए थे।

मशाल शांति मार्च रैली

राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म होने के बाद बिलासपुर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च रैली निकाली. बताया जा रहा है कि गांधी चौक से निकली मशाल रैली शहर के मुख्य सड़क से होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची. वहीं रैली के समाप्त होने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस कार्यकर्ताओ और उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान मंच पर जरूरत से ज्यादा भीड़ होने के कारण अचानक मंच टूट गया।

कार्यकर्ता और नेताओं को लगी चोट

मंच टूटने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक शैलेश पांडे, प्रदेश प्रभारी चंदन यादव, जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंच से गिर गए. जिससे कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं को चोट भी लगी है. वहीं सह प्रभारी चंदन यादव और अध्यक्ष मोहन मरकाम बाल-बाल बच गए. मंच टूटने के बाद कांग्रेस के लोगों में हंगामा मच गया. इसके बाद मंच टूटने की घटना के बारे में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सवाल पर सवाल खड़ा करने लगे. लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बात को टालते नजर आए. मंच गिरने की घटना के बाद विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा हाथ लगी है और कार्यक्रम व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news